{"_id":"5b2bf2cd4f1c1b8c278b70f3","slug":"161529606861-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन सामग्री से लदे तीन वाहन पकड़े, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन सामग्री से लदे तीन वाहन पकड़े, हड़कंप
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। एसडीएम ने छापे मारकर तीन वाहनों में अवैध खनन सामग्री जब्त की है। टीम को देखकर एक टिप्पर का चालक मौके से भाग गया। टीम ने तीतरी में पत्थरों से लदे एक अन्य टिप्पर के चारों टायरों की हवा निकाल दी। छापेमारी से अवैध खनन के धंधे में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
अवैध खनन की रोकथाम के लिए डीडीहाट के उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम ने अस्कोट-बगड़ीहाट मोटर मार्ग में अभियान चलाया। इस दौरान रेता लेकर आ रहे एक वाहन को जब रोका गया तो चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
इसके बाद पत्थर ला रहा एक पिकप वाहन भी पकड़ा गया। वाहन चालक द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाए जाने पर खनन सामग्री को वाहन सहित जब्त कर लिया गया। तीतरी में एक टिप्पर पत्थरों से भरा मिला। मौके पर चालक उपस्थित नहीं था। अवैध रूप से टिप्पर में पत्थर भरे जाने पर चारों टायरों की हवा निकाल दी गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से खननकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।