फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   एक बोरा चावल देने के वादे पर कराई चरस तस्करी

एक बोरा चावल देने के वादे पर कराई चरस तस्करी

Thu, 25 Jan 2018 10:51 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
एक बोरा चावल देने के वादे पर कराई चरस तस्करी
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल पुलिस ने बजांग जिले में 30 किलोग्राम चरस समेत एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। यह चरस भारत में लाने की तैयारी थी। तस्कर ने एक मजदूर की पीठ पर चरस का यह बोरा लादकर भारतीय सीमा पर छोड़ने के लिए दिया था। पुलिस को पकड़े गए मजदूर ने यह भी बताया कि तस्कर ने उसे चरस पहुंचाने के भाड़े के तौर पर एक बोरा चावल देने का वादा किया था।
विज्ञापन


पश्चिमी नेपाल के बजांग जिले में दुर्गाथली वार्ड संख्या 6 निवासी कनक जागरी के पास यह चरस मिली। कनक जागरी ने पुलिस को बताया कि उसे एक ठेकेदार ने एक बोरा चावल देने का वादा किया था और चरस का बोरा भारतीय सीमा पर छोड़ आने को कहा था। कनक ने पुलिस को बताया कि उसकी जानकारी में यह नहीं था कि बोरे में क्या है। जानकारी मिली है कि भारतीय सीमा पर यह चरस पहुंचाने के बाद वहां पर कोई अन्य तस्कर इसे उठाने आने वाला था।
विज्ञापन


बजांग जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक माधव विश्वकर्मा ने मुखबिर की सूचना पर चरस तस्कर को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। प्रहरी मीडिया प्रभारी हेमराज खैर ने बताया कि पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। उसी के आधार पर वास्तविक तस्कर को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि बजांग जिले में भारी मात्रा में चरस पैदा की जाती है। पिछले कुछ महीनों में पुलिस ने अब तक 80 किलो चरस पकड़ ली है। बजांग जिले में कुछ लोगों का काम भांग उगाना और चरस बनाकर तस्करी के माध्यम से उसे बिक्री करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed