{"_id":"598b49694f1c1b912d8b464c","slug":"161502300521-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल जाते समय बुजुर्ग दंपति की कार दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल जाते समय बुजुर्ग दंपति की कार दुर्घटनाग्रस्त
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदकोट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। एक बुजुर्ग दंपति मंगलवार रात कार दुर्घटना में घायल हो गए। यह दंपति मदकोट स्थित घर पर रात में रसोईगैस सिलेंडर में लगी आग से झुलस गए थे। उनको गंभीर हालत में मुनस्यारी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी कार दरकोट के पास कैमचौरा बैंड पर पलटकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दोनों को चोटें आई हैं।
मदकोट निवासी पान सिंह धर्मशक्तू (80) और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी (75) मंगलवार रात खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने रसोईगैस का सिलेंडर ऑन किया तो उसमें आग लग गई। दोनों बुजुर्ग इस घटना में झुलस गए। उनको मारुति स्विफ्ट कार (यूके 05 बी-7016) से रात ही में मुनस्यारी अस्पताल ले जाया जा रहा था। कार को महेंद्र सिंह चला रहा था। दरकोट के पास धंसी हुई सड़क पर यह कार पलट गई। बुजुर्ग दंपति को दुर्घटना में भी चोटें आ गई।
मारथोमा मिशन स्कूल के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। बताया गया कि मुनस्यारी से मदकोट के बीच सड़क की हालत बेहद खराब है। इस कारण अक्सर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने सड़क की दशा सुधारने की मांग की है। सड़क की देखरेख सीमा सड़क संगठन करता है।