फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   साढ़े आठ लाख रुपये की चोरी का आरोपी गिरफ्त से दूर

साढ़े आठ लाख रुपये की चोरी का आरोपी गिरफ्त से दूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
साढ़े आठ लाख रुपये की चोरी का आरोपी गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
पिथौरागढ़। तीन जून को शहर के घंटाकरण में दुकान से हुई साढ़े आठ लाख रुपये की चोरी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोपी के नेपाल भागने की पुष्टि हुई है। व्यापारी ने नेपाल दूतावास के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर नेपाल से आरोपी को पकड़वाने की मांग की है।


3 जून को घंटाकरण के प्रतिष्ठित व्यापारी गणेश चंद्र पुनेड़ा की दुकान से 8.5 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई थी। उससे कुछ दिन पूर्व नौकरी मांगने आया नेपाली नागरिक शक के दायरे में आया था। व्यापारी ने पिथौरागढ़ कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पिथौरागढ़ पुलिस ने मामले की छानबीन की। व्यापारी पुनेड़ा ने बताया कि झूलाघाट सीमा में लगे एसएसबी के सीसीटीवी कैमरे में उक्त नेपाली के झूलापुल पार कर नेपाल भागने की पुष्टि हुई है। नेपाल पुलिस से इस मामले में सहयोग की अपेक्षा थी लेकिन 20 दिन बीतने के बाद भी आरोपी पकड़ में नहीं आया है। कहा है कि इस मामले में नेपाल सरकार की मदद के लिए उन्होंने दिल्ली में नेपाल दूतावास के साथ ही गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजा है। उन्होंने भारी आर्थिक क्षति हुई है। इस मामले में शहर कोतवाल पीएस नेगी का कहना है कि इस मामले को काफी गंभीरता से लिया गया है। नेपाल पुलिस से लगातार संपर्क बना हुआ है। आरोपी के गांव का भी पता चल गया है लेकिन वह अब तक घर नहीं पहुंचा है। नेपाल पुलिस आरोपी की लोकेशन तलाश रही है। प्रकरण में नेपाल पुलिस की कार्रवाई अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed