फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बैंक में लूटपाट का प्रयास करने के आरोप में तीन पकड़े

बैंक में लूटपाट का प्रयास करने के आरोप में तीन पकड़े

Sat, 15 Sep 2018 10:54 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
बैंक में लूटपाट का प्रयास करने के आरोप में तीन पकड़े
अस्कोट (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की पीपली शाखा में शुक्रवार शाम तीन युवकों ने लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने शाखा प्रबंधक से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बैंक उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया। प्रबंधक ने इसकी सूचना अस्कोट पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने टीम का गठन कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अस्कोट के थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि ग्रामीण बैंक पीपली के शाखा प्रबंधक विपिन चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि ग्राम डांडा निवासी सोबन सिंह (29) कल्ली, सुनखोली निवासी हरीश सिंह कठायत (32) और महेंद्र सिंह (32) पर बैंक में घुसकर लूटपाट का प्रयास किया। साथ ही अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के खिलाफ धारा 353, 332, 427, 504, 393 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई। टीम ने शनिवार सुबह 5.55 बजे आरोपियों को जग्यूड़ा बैंड से पीपली की तरफ जाते हुए आल्टो कार (यूके 05सी-0940) से हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान, एसआई संजय सिंह, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, राजेंद्र गोस्वामी, संजीत राणा शामिल रहे। वहीं, मामला दर्ज होने के दस घंटे में ही आरोपियों को पकड़ने पर लोगों ने पुलिस की सराहना की है। साथ ही उच्चाधिकारियों ने इनाम देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed