फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   चोरों का मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में धावा

चोरों का मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में धावा

Sat, 16 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
चोरों का मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में धावा
अस्कोट (पिथौरागढ़)। चोरों ने शुक्रवार रात मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में धावा बोला। चोर मंदिर की घंटियों के साथ ही मंदिर में चढ़ाई गई रकम भी ले गए हैं। मंदिर कमेटी ने थाने में चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज करा दी है। मंदिर में चोरी होने से लोगों में गुस्सा है। लोगों ने चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन


चोरी की घटना का पता तब चला जब शनिवार सुबह मंदिर के पुजारी नारायण दत्त पंत मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आए। पुजारी पंत ने बताया कि वह मंदिर में पहुंचे तो मंदिर की खिड़की पर लगी लोहे की ग्रिल टूटी थी। वह मंदिर के भीतर पहुंचे तो वहां कई घंटियों के साथ ही दक्षिणा की रकम गायब थी। कितनी घंटियां और कितनी रकम चोरी हुई है, इसका जिक्र समिति ने प्राथमिकी में नहीं किया है।
विज्ञापन


मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर परिसर में स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के गेट का ताला भी चोरों ने तोड़ा है। मंदिर में रखा सामान बिखरा पड़ा था। मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर सेवा समिति के उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाल ने चोरी की घटना पर रोष जताते हुए घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है। बताया कि इससे पहले भी अराजकतत्व मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा चुके हैं। उप निरीक्षक हरीश राम के नेतृत्व में मंदिर पहुंचे पुलिस दल ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटना के जल्द खुलासे की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed