फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बाइक खाई में गिरी शिक्षक की मौत

बाइक खाई में गिरी शिक्षक की मौत

Sat, 10 Nov 2018 10:38 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
बाइक खाई में गिरी शिक्षक की मौत
पिथौरागढ़। कनालीछीना-पीपली मोटर मार्ग में एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शिक्षक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार जौरासी क्षेत्र के बजानी निवासी शिक्षक नरेंद्र सिंह मुनौला पुत्र राम सिंह उम्र 38 वर्ष दिवाली में अपने मायके मातोली गई पत्नी को लेने जा रहे थे। जब वह मातोली के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी जबकि एक पैर टूट गया था।
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी पर आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। जहां से परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक नरेंद्र सिंह दूनाकोट प्राइमरी स्कल में तैनात थे। इस हादसे से मृतक शिक्षक के परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed