फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अवैध निर्माण ढहाया, शराब पकड़ी

अवैध निर्माण ढहाया, शराब पकड़ी

Sat, 05 May 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण ढहाया, शराब पकड़ी
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बरसायत वन पंचायत में अतिक्रमण कर बनाए जा रहे अवैध निर्माण को राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही राजस्व टीम ने जाबुकाथल में परचून की दुकान पर छापा मार अवैध शराब भी बरामद की है।
विज्ञापन


तहसीलदार रघुवीर सिंह ने बताया कि बरसायत वन पंचायत के सरपंच पीसी पंत ने गांव के ही ललित राम पर वन पंचायत की जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करने की शिकायत की थी। निरीक्षण में आरोप सही पाया गया। इसके बाद अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद राजस्व टीम लौटते वक्त जाबुकाथल में सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुंची तो विक्रेता मनोज सिंह भागने लगा।
विज्ञापन


इस बीच ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस से शिकायत की कि गल्ला विक्रेता बराबर में स्थित अपनी परचून की दुकान में अवैध शराब भी बेचता है। इसके बाद राजस्व पुलिस ने दुकान पर छापा मारा। यहां शराब की 17 बोतल, 13 हाफ और 97 पव्वे बरामद हुए। राजस्व पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया है। आरोपी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। टीम में राजस्व उप निरीक्षक अजंता दुग्ताल, मनीषा बिष्ट, प्रेम सिंह बोरा, दिगंबर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed