फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   13 arrested in Didihat borrower

डीडीहाट में 13 बकाएदार गिरफ्तार

Sat, 30 Jan 2016 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़/डीडीहाट Updated Sat, 30 Jan 2016 05:23 PM IST
विज्ञापन
तहसील प्रशासन ने बकाएदारों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। अभी तक विभिन्न बैंकों से लोन लेकर उसे न चुकाने वाले 13 बकाएदारों को गिरफ्तार कर बंदीगृह में डाल दिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार पीसी पंत के निर्देश पर संग्रह अमीनों ने तहसील के अंतर्गत के कई गांवों और कस्बों में बकाएदारों की धरपकड़ के लिए छापामारी अभियान चलाया हुआ है। तहसीलदार ने बताया कि उनके विभाग को विभिन्न बैंकों और संस्थाओं से 51 लाख 34 हजार 408 रुपये की वसूली करने के नोटिस प्राप्त हुए हैं। नोटिस के आधार पर पैसा समय पर जमा न करने वाले बकाएदारों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा के चलते सितंबर तक किसी भी प्रकार की वसूली पर शासन ने रोक लगा रखी थी। अक्तूबर से वसूली अभियान शुरू किया गया है। अभी तक तहसील  प्रशासन ने 15 लाख रुपये से अधिक की वसूली कर ली है। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने वसूली में तेजी न लाने के चलते संग्रह अमीनों का वेतन रोकने के आदेश दिये हैं। तहसीलदार ने कहा कि अब बड़े बकाएदारों का नाम तहसील मे बोर्ड लगाकर चस्पा किया जाएगा। फरवरी में बकाएदारों पर और नकेल कसने के लिए उनकी कुर्की के आदेश भी दिए जाएंगे। प्रशासन की इस कार्यवाही से बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed