{"_id":"5ca393b0bdec22143a67f4c6","slug":"121554224048-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी पर पहले कार्रवाई की जाती तो नहीं होती पिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी पर पहले कार्रवाई की जाती तो नहीं होती पिता की हत्या
विज्ञापन
थल(पिथौरागढ़)। थल के बटगाड़ा मुंडोली गांव में बुजुर्ग की हत्या के आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मृतक के बेटे ने इस घटना के लिए राजस्व विभाग की ढिलाई को भी जिम्मेदार बताया है। मृतक के पुत्र का कहना है कि आरोपी पहले भी गांव में मारपीट कर चुका है। अगर उसके खिलाफ पहले कार्रवाई की गई होती तो उसके पिता आज जीवित होते।
सोमवार को मुंडोली गांव में खेतों से घास लेकर घर को लौट रहे जगत सिंह की ललित राम ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। राजस्व पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को गंगोलीहाट मुंसिफ न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। राजस्व विभाग में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, मंगलवार को थल घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक के बेटे अर्जुन सिंह कार्की की ओर से तहसीलदार को सौंपी गई तहरीर में इस घटना के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों पर ढिलाई का आरोप लगाया है। अर्जुन सिंह ने कहा है कि आरोपी युवक पिछले कुछ दिनों से गांव में मारपीट और गाली गलौज कर रहा था। ग्रामीणों ने राजस्व विभाग से इसकी शिकायत भी की थी। इसके बाद क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक ने गांव का दौरा किया था। बावजूद इसके मारपीट कर रहे युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। अर्जुन सिंह ने इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।