फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अवैध खनन से सूखने की कगार पर नौला

अवैध खनन से सूखने की कगार पर नौला

Wed, 12 Dec 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन से सूखने की कगार पर नौला
पिथौरागढ़। राजस्व गांव नाघर कुम्डार के खडकिया माणू में लगातार हो रहे अवैध खनन से प्राचीन नौला सूखने की कगार पर पहुंच गया है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अवैध खनन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि प्राचीन नौले के ऊपर की ओर कुछ लोगों ने जेसीबी द्वारा अवैध खनन कर काफी बड़ा गड्ढा बना दिया है। गड्ढे में स्रोतों से आने वाला पानी 10 फुट तक भर गया है। इससे नौले का पानी लगातार कम होता जा रहा है। कहा है कि यदि गलती से कोई जानवर या इंसान गड्ढे में गिर गया तो वह बाहर नहीं निकल सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह खनन जारी रहा तो नजदीकी गांव देवत, पधाड़ा में भी जल स्रोत सूख जाएंगे। उन्होंने नौले का जीर्णोद्धार करने या नया बनाने के साथ ही अवैध खनन करने वालाें पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में महादेव भट्ट, उमेश चंद्र भट्ट, प्रकाश भट्ट, नवीन भट्ट और लीलांबर पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed