{"_id":"59a6f9d64f1c1beb278b4888","slug":"121504115158-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में स्मैक के साथ पकड़ा गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिथौरागढ़ में स्मैक के साथ पकड़ा गया युवक
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। घाट चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक के कब्जे से 2.5 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत 25 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के पास इस बात की सूचना है कि कुछ युवा हल्द्वानी एवं अन्य शहरों से पिथौरागढ़ में स्मैक पहुंचा रहे हैं। कुछ युवाओं के स्मैक का सेवन करने की शिकायत भी पुलिस को मिली है। स्मैक को यहां पहुंचाने वाले युवाओं को चिन्हित किया गया है और उनको दबोचने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि घाट पुलिस के कांस्टेबल अर्जुन सिंह, दीपक विश्वकर्मा, नवींद्र प्रसाद वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी जीप (यूके 05 टीए-1972) में सवार होकर आ रहे एक युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। एसपी के अनुसार पकड़े गए युवक देवेंद्र सिंह मेहता निवासी भवानीगंज पिथौरागढ़ के कब्जे से स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
एसपी के अनुसार कुछ लोग यहां स्मैक की सप्लाई कर रहे हैं। लोगों की ओर से ऐसी शिकायतें मिली हैं। अब ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।