फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   घाटीबगड़ पेयजल योजना की होगी जांच

घाटीबगड़ पेयजल योजना की होगी जांच

Mon, 05 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
घाटीबगड़ पेयजल योजना की होगी जांच
fraud shimla
पिथौरागढ़। युवक मंगल दल के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम सी रविशंकर से मुलाकात की। उन्होंने बलुवाकोट ग्राम पंचायत के घाटीबगड़ पेयजल योजना में अनियमितता का मामला उठाया। योजना में ग्रामवासियों के स्थान पर नेपाली मजदूरों से काम कराने, मस्टर रोल में फर्जी तरीके से गांव वालों को मजदूर दिखाने, फर्जी उपसमिति गठित करने का आरोप लगाया है। डीएम ने 15 दिन के भीतर योजना की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रेम सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक ग्वाल के नेतृत्व में सोमवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि पेयजल योजना के निर्माण के लिए फर्जी उप समिति का गठन किया गया है। एक ही व्यक्ति को मूल्यांकन, क्रय समिति का सदस्य बना दिया गया है, जो नियमों के खिलाफ है। एक व्यक्ति एक ही समिति का सदस्य हो सकता है। आरोप लगाया है कि पेयजल योजना को भूमिगत नहीं किया गया है, खुले में पाइप छोड़ दिए गए हैं। इन लोगों का आरोप है कि योजना का काम नेपाली मजदूरों से कराया गया है, जबकि गांव के लोगों के फर्जी मस्टर रोल लगाए गए हैं। मस्टर रोल में मजदूर दिखाए गए कई लोग बाहर नौकरी करते हैं। इस बात की पुष्टि सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी से भी हुई है। इन लोगों ने योजना से जुड़े दस्तावेज डीएम को सौंपे। ज्ञापन में 20 से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हैं। डीएम ने 15 दिन के भीतर योजना की जांच कराने का आश्वासन इन लोगों को दिया है।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने डीएम के सामने अनियमितता का मामला उठाया
गांव वालों को फर्जी तरीके से मजदूर दिखाने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed