फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   तीन किशोरों ने की थी नंदा मंदिर से चोरी

तीन किशोरों ने की थी नंदा मंदिर से चोरी

Thu, 27 Sep 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
तीन किशोरों ने की थी नंदा मंदिर से चोरी
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी पुलिस ने नंदा मंदिर डांडाधार में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। मंदिर और पास में ही स्थित दुकान से 22 सितंबर की रात्रि में चोरी हो गई थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए सीओ विमल आचार्य के निर्देश पर टीम गठित की गई थी। विभिन्न स्रोतों और मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के तीन किशोरों को चोरी हुए सामान और नकदी के साथ पकड़ा। बताया कि उनके कब्जे से 2800 रुपये की नकदी के साथ 40 पैकेट सिगरेट बरामद हुई। दो पैकेट गुटखे भी मिले।
विज्ञापन


बताया कि किशोरों से 75 प्रतिशत सामान ही बरामद हुआ हैै। बाकी का सामान उन्होंने उपयोग कर लिया है। घटना का खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ कांस्टेबल आनंद कनवाल, मनोज सिंह, राम गिरी, संतोष कुमार, हेमंत पंत, महेंद्र कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed