{"_id":"5b7312eb42c79276f1513ff7","slug":"111534268139-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का मानसिक, शारीरिक शोषण करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का मानसिक, शारीरिक शोषण करने का आरोप
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। रामगंगा नदी में छलांग लगाने वाली महिला के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला के मायके वालों ने क्षेत्र के एक युवक पर मानसिक और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए महिला की ओर से लिखा गया पत्र पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
13 अगस्त को थल क्षेत्र निवासी एक महिला ने रामगंगा नदी में छलांग लगा दी थी। कई स्थानों पर ढूंढने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। इधर, मंगलवार को थल पहुंचे महिला के मायके वालों ने थाना पुलिस को एक पत्र सौंपा और क्षेत्र के एक युवक पर बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया।
मायके वालों के अनुसार युवक की प्रताड़ना से उनकी बेटी लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी। थानाध्यक्ष हेमचंद्र पंत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। हैंडराइटिंग का मिलान किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।