फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   विद्युत चोरी करने पर दो लोगों पर 4.80 लाख का जुर्माना

विद्युत चोरी करने पर दो लोगों पर 4.80 लाख का जुर्माना

Wed, 27 Dec 2017 10:58 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
विद्युत चोरी करने पर दो लोगों पर 4.80 लाख का जुर्माना
पिथौरागढ़। ऊर्जा निगम ने बुधवार को कनालीछीना कस्बे में छापा मारकर विद्युत चोरी के चार मामले पकड़े। दो लोगों के खिलाफ जुर्माने का निर्धारण कर 4.80 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। दो अन्य पर चोरी से उपभोग की गई बिजली का आकलन अभी पूरा नहीं हो पाया है। इन चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एनएस गर्खाल ने बताया कि कनालीछीना कस्बे में भवान सिंह द्वारा मुख्य लाइन से सीधे कनेक्शन लेकर अपने मकान में रहने वाले आठ किराएदारों के साथ-साथ खुद भी चोरी की बिजली का उपभोग किया जा रहा था। उन पर 3.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह कनालीछीना में ही उमेश चंद के घर पर भी बिजली चोरी पकड़ी गई। उस पर 1.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


कस्बे में भूपाल सिंह और प्रकाश राम के घर पर भी बिजली चोरी पकड़ी गई। इन दोनों के द्वारा चोरी से उपभोग की गई बिजली का आकलन किया जा रहा है। इन पर भी आकलन के बाद जुर्माना लगाया जाएगा। छापामार अभियान में एसडीओ वीके बिष्ट, जेई भीम आर्या, लाइनमैन कैलाश कापड़ी और गोपाल तिवारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed