{"_id":"628537eb10b93b2b76165ce9","slug":"crime-pithoragarh-news-hld4630641128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ रुपये की ठगी करने वाला लखनऊ हवाई अड्डे से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ रुपये की ठगी करने वाला लखनऊ हवाई अड्डे से गिरफ्तार
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने दो करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। दो करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने लखनऊ हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुबई भागने की तैयारी कर रहा था।
दो फरवरी 2022 को पुलिस लाइन रोड पिथौरागढ़ निवासी कमलेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि कविता पत्नी जय कुमार निवासी गोबरा (जोगीपुरा) बाजपुर का पूर्व में परिचित होने के कारण उनके घर आना जाना था। इस दौरान कविता के पति जय कुमार से उनकी जान पहचान हुई। जय कुमार और कविता ने उनको शेयर मार्केट में पैसा लगाकर दोगुना करने की बात कही। उन्होंने जय कुमार और उसके मित्रों के खातों में लगभग दो करोड़ की धनराशि भेजी। अब वह पिथौरागढ़ छोड़कर भाग गए हैं और रुपये नहीं लौटा रहे हैं।
कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 420 में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआई सोमेंद्र सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ और एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया। टीम ने आरोपी जय कुमार को सीसीएस हवाई अड्डे लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुबई भागने की तैयारी कर रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से धोखाधड़ी में प्रयोग किए गए मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम आदि बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। एसपी ने पुलिस और एसओजी टीम के कार्यों की सराहना की है। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार करने वाली टीम को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस टीम में कांस्टेबल राजेंद्र शाह, राजेश कुमार, संदीप चंद शामिल रहे।