{"_id":"6274202fc67d10451e1a49e9","slug":"crime-pithoragarh-news-hld4616858146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, दो जवानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, दो जवानों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ बाजार से भुरमुनी गांव जा रही अल्टो कार के खाई में गिरने से दो जवानों की मौत हो गई। एक जवान आईटीबीपी और दूसरा बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात था। दोनों इन दिनों अवकाश पर घर आए थे। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
आईटीबीपी में तैनात नीरज सिंह धानिक (32) पुत्र होशियार सिंह धानिक, बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात पंकज सिंह खड़ायत (27) पुत्र पुष्कर सिंह खड़ायत, मुकेश बोरा और विपिन खड़ायत बृहस्पतिवार देर शाम अल्टो कार से पिथौरागढ़ बाजार से अपने घर भुरमुनी जा रहे थे। गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार नीरज सिंह धानिक और पंकज सिंह खड़ायत की मौके पर मौत हो गई। मुकेश बोरा, विपिन खड़ायत और एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों के सिर और हाथों में चोटें आई हैं।
पंकज सिंह की दो दिन बाद थी शादी की सालगिरह
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के शिकार नीरज सिंह खड़ायत के दो छोटे बेटे हैं। पंकज सिंह का पिछले साल ही विवाह हुआ था और दो दिन बाद शादर की सालगिरह होनी थी लेकिन सालगिरह से पहले ही पंकज के साथ यह हादसा हो गया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।