{"_id":"685edfbfa3b5ac6bee0e2829","slug":"crime-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-129561-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पुलिस ने छह बुलेटों को किया जब्त, तोड़े रेट्रो साइलेंसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पुलिस ने छह बुलेटों को किया जब्त, तोड़े रेट्रो साइलेंसर
Fri, 27 Jun 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रेट्रो साइलेंसर लगाकर सड़कों पर कानफोडू पटाखों की आवाज निकालने वालों की छह बुलेट पुलिस ने जब्त कर थाने पहुंचाई। इस दौरान जेसीबी से कोतवाली के गेट पर सभी रैट्रो साइलेंसर नष्ट कराए गए।
पिथौरागढ़ में पुलिस की लगातार चेतावनी के बावजूद कई लोग बुलेट में प्रतिबंधित रैट्रो साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में पटाखे छोड़ रहे हैं। तेज आवाज में वाहन चलाने से लोगों को तमाम दिक्कतें होती हैं। यहां तक कि अराजक तत्व अस्पतालों के सामने भी तेज आवाज निकालकर बुलेट चला रहे हैं। इसे बीमार, गर्भवती, बुजुर्ग और बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। सड़कों पर तेज आवाज के कारण रात में लोग सो नहीं पा रहे थे। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने इस पर कार्रवाई तेज कर दी है।
एसपी रेखा यादव के निर्देश पर कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में छह बुलेटों को जब्त कर कोतवाली पहुंचाया गया। इसके बाद जेसीबी मंगाकर सभी के रैट्रो साइलेंसर सड़क पर ही नष्ट किए गए। एसपी यादव का कहना है कि अवैध तरीके से रैट्रो साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।