फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Crime in Pithauragarh

पुलिस जवानों के साथ अभ्रदता करने वाले फरार दो युवक नहीं हो पाए गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Crime in Pithauragarh
Crime in Pithauragarh
पिथौरागढ़। छेड़खानी की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट के बाद फरार दो युवक 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसआईटी कॉलेज के पास तीन सितंबर को एक युवक ने पुलिस को 112 नंबर से सूचना दी कि उसकी चचेरी बहन के साथ एक लड़का छेड़खानी कर रहा है। शिकायत मिलने पर थाना कोतवाली से चीता वाहन से दो पुलिस जवानों को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

इस दौरान युवक और अन्य दो युवतियों ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता कर दी। मामले में युवतियों के भी शामिल होने के बाद कोतवाली से महिला पुलिस को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल प्रभात कुमार ने बताया कि आरोपी युवक लक्ष्मण सिंह निवासी नाचनी हाल निवासी निकट स्टेडियम और कुछ युवक युवतियों ने लोहे की रॉड, लाठी, डंडे लेकर पुलिस टीम पर हमला किया था।

इसके अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा उन्होंने आरोपी युवक लक्ष्मण सिंह और दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो अन्य आरोपी फरार हो गए थे।
आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 146/147/323/332/353/504/506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद युवक को जेल भेज दिया है। युवतियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed