फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   cricket Trophy of SSj University

पिथौरागढ़ बना प्रथम सोबन सिंह क्रिकेट का विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
cricket Trophy of SSj University
पिथौरागढ़ में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता पिथौरागढ़ टीम ट्राफी के साथ।(संवाद) - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय में आयोजित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की प्रथम अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मेजबान पिथौरागढ़ ने जीता।
विज्ञापन

रोमांचक फाइनल मुकाबले में पिथौरागढ़ ने अल्मोड़ा को दो विकेट से हराया। महाविद्यालय के मैदान में बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का फाइनल अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। अल्मोड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुना।
विज्ञापन

उसने निर्धारित 20 ओवर में 150 रन बनाए। गौरव ने 41, मोहित ने 28, मनीष ने 26 रन बनाए। निखिल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा कर पिथौरागढ़ की टीम ने 19वें ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार पिथौरागढ़ ने दो विकेट से मैच जीत लिया। कौशल उप्रेती ने नाबाद 69 और बॉबी ने 30 रन बनाए। अल्मोड़ा के अभिषेक ने तीन, अरुण ने दो विकेट लिए।
मनोज टकवाल, नरेंद्र सौन निर्णायक, सुनील डसीला स्करोर रहे। पिथौरागढ़ के कौशल उप्रेती मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज रहे। मुख्य अतिथि प्रो. अशोक नेगी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रो. पुष्कर बिष्ट ने आभार जताया। इस दौरान डॉ. जीसी पंत, डॉ. प्रेमलता पंत, लियाकत अली, हरीश महर, वरिष्ठ क्रिकेटर नीरज सौन, प्रकाश बिष्ट, भवान बिष्ट, श्रीश, दीपक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed