फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   cricket Of SSj University In Pithauaragrh

अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
cricket Of SSj University In Pithauaragrh
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में मैच खेलने के लिए तैयार क्रिकेट खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के बीच बृहस्पतिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिताबी भिड़ंत होगी। इससे पहले सेमीफाइनल में अल्मोड़ा ने सोमेश्वर और पिथौरागढ़ ने भिकियासैंण को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

एलएसएम महाविद्यालय में एसएसजे विश्वविद्यालय की क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को पहला सेमीफाइनल सोमेश्वर और अल्मोड़ा के बीच खेला गया। अल्मोड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए।
विज्ञापन

गौरव ने 18 रन बनाए। सोमेश्वर के सूरज ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते उतरी सोमेश्वर की टीम महज 19 ओवर में 88 रन ही बना सकी। अल्मोड़ा के गौरव ने तीन, चेतन, मयंक ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा ने 56 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने मैच शुरू कराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच पिथौरागढ़ और भिकियासैंण के बीच खेला गया।
पिथौरागढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में 232 रन बनाए। कौशल उप्रेती ने 65, देवेश अधिकारी ने नाबाद 63 रन बनाए।
भिकियासैंण के राहुल ने तीन, प्रदीप, भरत ने दो-दो विकेट लिए। भिकियासैंण की टीम 12 ओवर में 34 रन ही बना सकी। पिथौरागढ़ ने 198 रनों से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मयंक ने तीन, लक्ष्य, निखिल ने दो-दो विकेट लिए।
दोनों मैचों में बीसीसीआई लेवल वन अंपायर मनोज टकवाल और नरेश भंडारी निर्णायक रहे। नीरज सौन, भवान बिष्ट ने आंखों देखा हाल सुनाया। कुलपति प्रो. भंडारी ने महाविद्यालय के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जगदीश पंत को सम्मानित किया।

वह 1978 से 82 तक महाविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करते रहे। इस दौरान प्राचार्य प्रो. अशोक नेेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चंद, छात्रसंघ अध्यक्ष सीएम पांडे, प्रो. पुष्कर बिष्ट, डॉ. जीसी पंत, डॉ. डीके उपाध्याय, बसंत जोशी, हरीश महर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed