{"_id":"d326b4a6b30b2b5b077e26c708d72e4f","slug":"cricket-contest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन एकेडमी ने जीता उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन एकेडमी ने जीता उद्घाटन मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Wed, 10 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों की अंतरस्कूलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एशियन एकेडमी और मिशन इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। एशियन एकेडमी ने 71 रनों से मुकाबला जीता।
विज्ञापन
मिशन इंटर कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर एशियन एकेडमी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एशियन ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जिसमें विपिन भट्ट ने सर्वाधिक 29 रन और कप्तान विवेक राजपूत ने 25 रन का योगदान दिया। मिशन की टीम के पूरन बिष्ट ने सर्वाधिक 4 विकेट और अभिषेक ने 3 विकेट लिए। मिशन इंटर कॉलेज की टीम मात्र 97 रनों में ही ऑल आउट हो गई। एशियन एकेडमी के कप्तान दीपक रावत ने 4 विकेट, अंकित और मयंक ने 2-2 विकेट लिए। अंपायर रोहित सामंत, दीपक कुमार और स्कोरर प्रशांत भैंसोड़ा थे। आंखों देखा हाल नीरज सौन ने सुनाया।
विज्ञापन
उत्तराखंड पारंपरिक खेल पहचान समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया। जिला खेल अधिकारी वीरेंद्र सिंह वल्दिया ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की दस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। चंद्र सिंह धामी, कमला बिष्ट, धीरज कपूर, हरीश जोशी, महेश चंद्र आर्य, चंद्रभानु जोशी, दिनेश बिष्ट, अरविंद कुमार समेत तमाम खेल प्रेमी मौजूद थे।
विज्ञापन