फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cracks appear on the Adichaura-Sini Chama road; traffic movement halted

Pithoragarh News: आदिचौरा-सीनी चामा सड़क पर पड़ीं दरारें, आवाजाही ठप

Tue, 25 Aug 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Cracks appear on the Adichaura-Sini Chama road; traffic movement halted
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। मुनस्यारी और डीडीहाट के गांवों को जोड़ने वाली आदिचौरा-सीनी सड़क पर दरारें पड़ने से आवाजाही ठप हो गई है। जगह-जगह सड़क के धंसने का खतरा होने से चालकों ने वाहनों का संचालन रोक दिया है और ग्रामीण पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने फिर से सर्वे कर सड़क बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

डीडीहाट-आदिचौरा से सीनी चामा तक 12 किलोमीटर सड़क बनी है। आदिचौरा से सीनी चामा तक पांच किलोमीटर सड़क पर दरारें पड़ गई हैं और यह लगातार धंस रही है। जगह-जगह कटाव होने से संकरी सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई है। ऐसे में दोनों गांवों के ग्रामीण पैदल सफर कर बाजार और इलाज के लिए अस्पताल जाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान लाल सिंह, फकीर चौहान, चंचल सिंह, सुभाष प्रकाश, प्रवीन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम खुशबू पांडे से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सर्वे कर सीनी और चामा के लिए नई सड़क का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह सड़क पर दरारें पड़ गईं हैं ऐसे में साफ है कि इस पर अब वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
हर साल छह महीने बंद रहती है सड़क
सीनी और चामा के ग्रामीणों का कहना है कि हर साल सड़क में काम किया जाता है। पीएमजीएसवाई सड़क सुधारीकरण के नाम पर हर साल लाखों रुपये खर्च कर रहा है लेकिन पांच से छह महीने ही यातायात सुचारू रहता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क पर आवाजाही शुरू नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

--------------
आदिचौरा से सीनी चामा तक सड़क को खोलने का काम बरसात खत्म होते ही शुरू कर दिया जाएगा। 10 किलोमीटर दायरे में बारिश से सड़क धंस रही है। इसमें जल्द यातायात सुचारू कर पाना संभव नहीं है। आपदा मद से धनराशि की मांग की गई है। -गुरमीत सिंह, सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई, धारचूला
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed