फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CPU equipped with body warner cameras

बॉडी वॉर्नर कैमरों से लैस हुई सीपीयू

Thu, 26 Apr 2018 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 26 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
CPU equipped with body warner cameras
पिथौरागढ़ में हरी झंडी दिखाकर सीपीयू को रवाना करते एसपी अजय जोशी - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय की सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) अब बॉडी वॉर्नर कैमरों से लैस हो गई है। उच्च क्षमता वाले दस कैमरे पुलिस मुख्यालय से यहां पहुंच चुके हैं। इन कैमरों को सीपीयू जवानों की वर्दी पर लगाया जाएगा। जिससे हर गतिविधि की रिकार्डिंग हो सकेगी। बृहस्पतिवार को एसपी अजय जोशी ने सीपीयू टीम के जवानों की वर्दी पर इन कैमरों को लगाया। बाद में टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विज्ञापन


एसपी जोशी ने बताया कि जिला मुख्यालय में वर्तमान में तीन सीपीयू टीम कार्यरत हैं। हर टीम में दो पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। हर टीम को एक कैमरा उपलब्ध कराया गया है। एसपी ने बताया कि सीपीयू के यह जवान अब पूरी तरह से अत्याधुनिक कैमरों से लैस हो गए हैं। इन कैमरों के लगने से हर गतिविधि की खुद-ब-खुद रिकार्डिंग होनी शुरू हो जाएगी। कैमरे में हुई रिकार्डिंग को बिना कंप्यूटर से जोड़े मिटाया नहीं जा सकेगा। कैमरों से विशेष अभियान चलाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा आपदा राहत और दंगा नियंत्रण के वक्त आरोपियों की पहचान करने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गलत तरीके से वाहन खड़ा करने, ओवरलोडिंग, बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और यातायात व्यवस्था में अवरोध पैदा करने वाले तत्वों की गतिविधियां इन कैमरों में कैद हो सकेगी। यातायात प्रभारी दरबान सिंह ने बताया कि बचे सात कैमरों को शीघ्र ही जिले के प्रमुख शहरों के थानों को दिए जाएंगे। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल समेत कई जवान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed