{"_id":"6ad657e68cd89a7b1c029d01","slug":"the-dev-dangars-took-a-holy-dip-in-the-lohawati-river-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-145816-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: देव डांगरों ने लोहावती नदी में किया पवित्र स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: देव डांगरों ने लोहावती नदी में किया पवित्र स्नान
Mon, 19 Oct 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के प्रसिद्ध शिवालय मंदिर में शारदीय नवरात्र के अष्टमी पर्व पर 12 गांव के देवडांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान देव डांगरों ने लोहावती नदी में पर्व स्नान कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
सोमवार को अष्टमी के मौके पर दोपहर तीन बजे बाद 12 गांव के जत्थों का ऋषेश्वर मंदिर में आने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिसमें सिरमोली, कलीगांव, बनीगांव, रायकोट, डेंसली, रायनगर चौड़ी, बंदेलाढेक, कोलीढेक, तल्लाखतेड़ा, ईड़ाकोट, भुमलाई, गंगनौला से देव डांगरों के जत्थे ऋषेश्वर मंदिर पहुंचे। जत्थों में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने मां भगवती के जयकारे लगाए। जहां उन्होंने पवित्र सूर्य कुंड में स्नान किया। देव जत्थों के मंदिर में पहुंचने पर पूरा परिसर ऋषेश्वर बाबा की जय से गूंज उठा। इससे पूर्व ऋषेश्वर मंदिर में ऋषेश्वर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता और रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता के दिशा निर्देशन पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
यहां नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, नवीन मुरारी, भूपाल मेहता, कैलाश बगौली, आनंद पुजारी, राजेंद्र पुनेठा आदि मौजूद रहे।