{"_id":"6123d8408ebc3e79a27a729c","slug":"covid-vaccination-in-schools-pithoragarh-news-hld4354880175","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षकों का शत-प्रतिशत करें टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षकों का शत-प्रतिशत करें टीकाकरण
विज्ञापन
Covid Vaccination in Schools
- फोटो : Getty Images/iStockphoto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डीएम ने शासकीय अशासकीय और निजी विद्यालयों में पठन पाठन के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण होना जरूरी है।
सोमवार को हुई बैठक में डीएम आशीष चौहान ने कहा कि विद्यार्थी में अगर कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो तत्काल नजदीकी चिकित्सक से उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।
डीएम ने बस और स्कूल वैन में बच्चों को निर्धारित संख्या में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए बच्चों को बैठाने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ और एसडीएम से स्कूल बसों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि जिले में कक्षा छह से 12 तक और प्राथमिक विद्यालय में ऑनलाइन पठन-पाठन का कार्य चल रहा है। सभी विद्यालयों में कोविड गाइडलाइन का अनुपालन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा विभाग में कुल 4716 कार्मियों में से 548 का ही टीकाकरण होना है। वर्तमान तक माध्यमिक स्तर पर 70 फीसदी और प्राथमिक स्तर पर 75 फीसदी विद्यार्थियों की उपस्थिति है। बैठक में डीईओ एके गुसाई, निजी विद्यालय एसोसिएशन के विप्लव भट्ट मौजूद रहे।