{"_id":"60a7f0918ebc3edaa553b05e","slug":"covid-sampling-in-munsyari-pithoragarh-news-hld4250897157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलथ गांव से लिए 75 लोगों के कोरोना सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलथ गांव से लिए 75 लोगों के कोरोना सैंपल
विज्ञापन
मुनस्यारी/नाचनी (पिथौरागढ़)। कोविड नियंत्रण समिति को ग्राम स्तर पर मजबूत कर क्रियाशील बनाया जा रहा है। इसके लिए बूंगा में वार्ड सदस्य आनंद सिंह सयाना की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स देने की मांग की। इस दौरान जलथ गांव में कोविड जांच के लिए 75 लोगों के सैंपल लिए गए।
बताया कि इस बार बूंगा में स्थिति नियंत्रित है। बूंगा में केवल दो लोग होम आइसोलेट हैं। बैठक में जिला पंचायत सदस्य मर्तोलिया, वीडीओ नरेंद्र राम, वीपीडीओ नीलम कोरंगा, आनंद सयाना, राजेश्वरी, प्रेमा, भागीरथी, जानकी देवी, शांति बृजवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
मदकोट में भी समिति की बैठक में ग्राम स्तर की समस्याओं पर चर्चा की गई। नाचनी अस्पताल में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश चंद्र सिंह धर्मशक्तू के नेतृत्व में हुपुली में 31 लोगों की जबकि तल्ला भैस्कोट में 35 लोगों की सैंपलिंग की गई। इसमें एक महिला रैपिड टेस्ट में संक्रमित मिली।
चिकित्सा टीम में सीएचओ प्रदीप ढकरियाल, तारा गर्ब्याल, एचबी चंद्रा लस्पाल, फार्मासिस्ट त्रिवेंद्र रावत एवं क्षेत्रीय आशाएं शामिल थे। दोनों जगहों पर 220 लोगों को दवाइयां भी बांटीं गईं। इसमें अधिकतर लोग बुखार, सर्दी, जुकाम से पीड़ित थे।
बेड़ीनाग में कोविड अस्पताल का शुभारंभ
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। देवीनगर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन में आर्मी कोविड अस्पताल का शुभारंभ हो गया है। यहां कोविड के रोगियों के लिए 40 बेड की व्यवस्था की गई है।
शुक्रवार को ब्रिगेडियर एसके मंडल ने 40 बेड के कोविड अस्पताल का शुभारंभ किया। ब्रिगेडियर एसके मंडल ने आशा कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनके हाथों से रिबन कटवाया। इस दौरान सीओ रोहित बरतोरा, मेजर यूएस चौहान, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, डॉ. सिद्धार्थ पाटनी, डॉ. संदीप कुमार मौजूद रहे।