{"_id":"60b13bda8ebc3e7c5173381c","slug":"covid-control-in-moonakot-pithoragarh-news-hld425825299","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वीतड़ ग्राम पंचायत ने बनाया कोविड केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वीतड़ ग्राम पंचायत ने बनाया कोविड केयर सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/मूनाकोट। क्वीतड़ ग्राम पंचायत ने गांव में होने वाले संक्रमितों को वहीं के आयुर्वेदिक अस्पताल में आइसोलेट करेगी। गांव के लोगों ने अपने संसाधनों से अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए 10 बेड का कोविड केयर सेंटर (थ्रीसी) बनाया है।
संक्रमित बढ़ने पर अस्पताल के साथ ही इंटर कॉलेज में भी 80 बेड का थ्रीसी बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है। ग्रामीणों के प्रयासों की लोगों ने सराहना की है।
मूनाकोट ब्लॉक के क्वीतड़ गांव में ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने मिलकर अस्पताल के खराब बेडों को सुधार दिया है। बेड के गद्दों को खोलकर उसमें पराल और फोम भरकर उन्हें नया बनाया गया है। नई चादरें भी मंगाई गई हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान श्याम सुंदर सिंह सौन के नेतृत्व में अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी डॉ. कैलाश सिंह टोलिया के साथ अस्पताल में 10 बेड का कोविड सेंटर बनाया गया है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अस्पताल में छह मरीजों को भर्ती भी कर दिया है।
प्रधान सौन ने बताया गांव की आबादी 950 के आसपास है। इस तरह कोरोना की संक्रमित गांवों में बढ़ते जा रहे है। ऐसे में क्वीतड़ में भी संक्रमण फैल सकता है।
ग्राम पंचायत ने 30 फोल्डिंग चारपाई खरीदी हैं। जरूरत पड़ने पर अस्पताल और इंटर कॉलेज में कोविड मरीजों के लिए 80 बेड बनाए जाएंगे।
इस कार्य में फार्मासिस्ट शिशु पाल राणा, वार्डब्वॉय अजय कुमार, हेल्थ वर्कर गीता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला देवी, आशा कार्यकर्ता मंजू देवी, सूरज सौन, राकेश सिंह, देवराज सिंह, गोविंद राम, पृथ्वी राज, किरन आदि ग्रामीणों ने सहयोग दिया।