फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Counter will be established in District hospital.

जिला अस्पताल में पर्ची काउंटर का विस्तार कार्य शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Counter will be established in District hospital.
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में निर्माणाधीन पर्ची काउंटर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित पर्ची काउंटर का विस्तार कार्य शुरू हो गया है। पर्ची काउंटर को तोड़कर यहां पर तीन कक्ष बनाए जा रहे हैं। इससे भविष्य में मरीजों को सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पर्ची काउंटर का विस्तार कार्य साढ़े तीन लाख की लागत से किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद यहां पर खून सहित अन्य जांचों के लिए पैसे जमा करने के लिए काउंटर भी बनाया जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य भी किया जाएगा। वर्तमान में अन्य जांचों के लिए पैसे जमा करने के लिए अस्पताल के अंदर कक्ष है और आयुष्मान कार्ड अस्पताल के भीतर ही बनाए जाते हैं।
विज्ञापन

कई बार आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अस्पताल में काफी भीड़ रहती है। इसके चलते उपचार के लिए आए मरीजों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है लेकिन इस निर्माण के बाद लोगों के अस्पताल के बाहर ही आयुष्मान कार्ड बन जाएंगे। पीएमएस डॉ. केसी भट्ट ने बताया कि इस समय पर्ची काउंटर को अस्थायी तौर पर अस्पताल के एक कक्ष में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed