{"_id":"6058ddb48ebc3ec899797775","slug":"corona-test-in-aincholi-pithoragarh-news-hld419184887","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर घर आने वालों की एंचोली में होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर घर आने वालों की एंचोली में होगी जांच
विज्ञापन
Corona test in Aincholi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में होली पर बाहर से अपने घर आने वाले लोगों को कोरोना जांच करानी होगी। देश में फिर से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग होली पर बाहरी जिलों और राज्यों से जिले में आने वाले लोगों की जांच एंचोली में करेगा। बसों और छोटे वाहनों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कोरोना जांच की जाएगी।
सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि होली पर्व पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत है। होली पर बाहरी राज्यों और राज्य के अन्य जिलों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। जितने भी वाहन और बसें होली पर्व पर नगर में प्रवेश करेंगे, उनकी एंचोली स्थित सहकारी दुग्ध भवन जांच केंद्र में जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया कि भवन के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है। वहां से संस्तुति मिलने के बाद मंगलवार या बुधवार से जांच शुरू हो जाएगी। बताया कि पुलिस प्रशासन को जांच केंद्र में पुलिस कर्मियों की तैनाती के लिए भी पत्र दिया गया है। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने सभी लोगों से जांच में सहयोग देने की अपील की है। कहा कि बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए लॉकडाउन के दौरान बाहर से आने वाले लोगों की जांच के लिए एंचोली में एक बरातघर में जांच केंद्र बनाया गया था। दो माह पूर्व कोरोना के मामलों में कमी आने पर इस केंद्र को बंद कर दिया गया था। अब देशभर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए फिर से बाहर से आने वालों की जांच की जाएगी।