फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Corona in Pithauragarh

एक व्यक्ति के संक्रमित मिलने के बाद बलतड़ी में हुई 85 जांचें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Corona in Pithauragarh
डीडीहाट/मूनाकोट/पिथौरागढ़/नाचनी। डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव बलतड़ी में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। इसलिए उस गांव में 85 लोगों की कोरोना जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित लोगों से रिपोर्ट आने तक घरों में रहने की अपील की है।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लॉक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन प्रकाश ने गांव जाकर ग्रामीणों का हाल जाना। ग्राम प्रधान पूजा भट्ट के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और युवाओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तड़ीगांव के 12 लोगों समेत बोनकोट, टाकुला, भूलगांव, धुर्चू, बड़ालू के भी ग्रामीणों की जांच की। इससे पहले युवाओं ने गांव को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक के मढ़खड़ायत गांव में भी प्रधान हेमा देवी और बीडीसी सदस्य नीमा देवी के नेतृत्व में गांव को सैनिटाइज किया गया। आयुर्वेदिक अस्पताल नाचनी के चिकित्सक डॉ. हरीश चंद्र सिंह धर्मशक्तू के नेतृत्व में रिंगूनियां नोलड़ा में 18 लोगों की जांच की गई। इनमें से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। जांच में सीएचओ प्रदीप ढकरियाल और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed