फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Corona in Kumaun

बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, कनालीछीना और पिथौरागढ़ में कोरोना के सर्वाधिक मामले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Corona in Kumaun
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में जिस तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसी गति से कोरोना रोगी स्वस्थ भी हो रहे हैं। जिलेभर में 2816 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कुल 1047 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के बेड़ीनाग, गंगोलीहाट और कनालीछीना में कोरोना के सर्वाधिक मामले हैं। इन विकासखंडों में लोग तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। बेड़ीनाग में सर्वाधिक 192, कनालीछीना में 144 और गंगोलीहाट में 140 लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन

कोविड सेंटर इग्यारदेवी में 105 संक्रमित हैं। इनमें से सात रोगी पृथकवास में हैं। 70 लोगों ने 10 दिन और 214 लोगों ने 17 दिन का पृथकवास पूरा कर लिया है। यहां से कोविड के आठ गंभीर रोगियों को रेफर किया गया है। यहां 397 मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूनाकोट के 80 संक्रमितों में से 35 लोग होम आइसोलेट हैं। 48 रोगियों ने 10 दिन का समय और 100 लोगों ने 17 दिन का पृथकवास पूरा कर लिया है। यहां से छह रोगियों को रेफर किया गया है। यहां 234 मामले आ चुके हैं।
कनालीछीना में 144 सक्रिय मामले हैं। इनमें से चार लोग पृथकवास में हैं। 38 लोगों ने 10 दिन और 138 लोगों ने 17 दिन का पृथकवास पूरा कर लिया है। यहां से तीन संक्रमितों को रेफर किया गया है। यहां कोरोना के 323 मामले आ चुके हैं।
डीडीहाट में 85 सक्रिय मामले हैं। इनमें से सात लोग होम आइसोलेट हैं। 31 लोगों ने 10 दिन और 65 लोगों ने 17 दिन का समय पूरा कर लिया है। यहां से भी तीन लोगों को रेफर किया गया है।
यहां कोरोना के 184 मामले आ चुके हैं। धारचूला में 39 सक्रिय मामले हैं। इनमें से छह लोग पृथकवास में हैं। 53 लोगों ने 10 दिन और 137 लोगों ने 17 दिन का समय पूरा कर लिया है। धारचूला में 229 और मुनस्यारी में 148 मामले सामने आ चुके हैं।
मुनस्यारी में 65 सक्रिय मामले हैं। 13 लोगों ने 10 दिन और 70 लोगों ने 17 दिन का समय पूरा कर लिया है। बेड़ीनाग में 192 मामले सक्रिय हैं। यहां 64 लोग होम आइसोलेट हैं। 58 लोगों ने 10 दिन और 367 लोगों ने 17 दिन का समय पूरा कर लिया है।
यहां एक कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है। गंगोलीहाट में 366 मामले मिल चुके हैं। 140 सक्रिय मामलों में से 18 लोग पृथकवास में हैं। 54 लोगों ने 10 दिन और 367 लोगों ने 17 दिन पूरे कर लिए हैं। यहां से पांच लोग रेफर हुए हैं।
यहां कोरोना के 566 मामले सामने आ चुके हैं। पिथौरागढ़ नगर में 197 सक्रिय मामले हैं। 149 लोग होम आइसोलेट हैं। 244 लोगों ने 10 दिन और 985 लोगों ने 17 दिन पूरे कर लिए हैं। यहां से 25 लोगों को रेफर किया गया है। यहां 1451 मामले आ चुके हैं।

कोरोना रोगियों का स्वस्थ होने का विवरण
स्थान कुल रोगी स्वस्थ हुए सक्रिय मामले
इग्यार देवी 397 292 105
मूनाकोट 234 154 80
कनालीछीना 323 179 144
डीडीहाट 184 99 85
धारचूला 229 190 39
मुनस्यारी 148 83 65
बेड़ीनाग 331 139 192
गंगोलीहाट 366 226 140
पिथौरागढ़ शहर 1451 1254 197
बेड़ीनाग, गंगोलीहाट और कनालीछीना में कोरोना के सर्वाधिक मामले हैं। कोरोना के बढ़ते मामले देख स्वास्थ्य विभाग सजग है। गंभीर रोगियों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। कई लोगों की मांग पर उन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है।
- डॉ. एचसी पंत, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed