फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Control room will be built to solve drinking water problem

पेयजल समस्या के समाधान के लिए बनेगा कंट्रोल रूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Control room will be built to solve drinking water problem
पिथौरागढ़। जिले में पेयजल समस्या वाले क्षेत्रों को चिह्नित करने और गर्मी में पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने को लेकर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ने जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर पेयजल समस्या वाले स्थानों को तत्काल चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान और जल निगम से समन्वय बनाकर गर्मी के सीजन के दौरान क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए कार्य योजना तैयार करने, समस्या वाले स्थानों के निकट पेयजल टैंकर तैनात रखने, पेयजल आपूर्ति के लिए जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था करने और इसके लिए जल संस्थान से समय पर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने को कहा। डीएम ने पेयजल समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोम रूम स्थापित करने और हैंडपंपों की मरम्मत के साथ ही पेयजल की शुद्धता के लिए जल संस्थान को पानी का नियमित क्लोरीनेशन करने के लिए कहा।
विज्ञापन

घर की गंदगी नदी में डालने वालों पर सख्ती
पिथौरागढ़। डीएम आशीष चौहान ने घरों की गंदगी सीधे नदी में प्रवाहित करने पर सख्ती से कार्रवाई अमल में लाने के लिए कहा। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सीएमओ से समन्वय बनाकर अस्पतालों से निकलने वाले कचरे के निस्तारण की भी नियमित निगरानी की जाए। ब्लाक स्तरों पर बीडीओ की अगुवाई में स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रत्येक शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाने और एसडीएम स्वयं प्रतिभाग करते हुए सफाई कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट नंदन कुमार, ईई जल निगम आरएस धर्मसत्तू, ईई जल संस्थान सुरेश जोशी, ईओ पालिका दीपक गोस्वामी, डीडीएमओ भूपेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed