{"_id":"5b1ab9b44f1c1baf6e8b6fa3","slug":"control-room-of-open-kailash-tour-in-itbp-mirthi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी मिर्थी में खुला कैलाश यात्रा का कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी मिर्थी में खुला कैलाश यात्रा का कंट्रोल रूम
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी मिर्थी का कंट्रोल रूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीबीपी मिर्थी में कैलाश मानसरोवर यात्रा का कंट्रोल रूम शुक्रवार को विधिवत रूप से खोल दिया गया है। कंट्रोल रूम में अधिकारियों एवं जवानों की तैनाती कर दी गई है। कंट्रोल रूम के खुलने से यात्रियों के परिजनों को उनकी कुशलता के बारे में जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी महेंद्र प्रताप सिंह ने कंट्रोल रूम का शुभारंभ करते हुए उसमें तैनात किए गए अधिकारियों एवं जवानों को यात्रा के दौरान हर पल चौकस रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मानसरोवर यात्रा का पहला दल 13 जून को मिर्थी पहुंचेगा, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसी दिन से कंट्रोल रूम कार्य करना शुरू कर देगा। यहां रखे रजिस्टर में यात्रियों एवं उनके परिजनों के फोन नंबर दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में संचार नेटवर्क कार्य नहीं करता है। यात्रा के लायजनिंग अधिकारी सेटेलाइट फोन के जरिये कंट्रोल रूम में यात्रियों के बारे में जानकारी देंगे। चीन क्षेत्र में यात्रियों की कुशलता की जानकारी उनके परिजनों को लगातार दी जाएगी। कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा।
विज्ञापन