फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Contractor's contract will be canceled

लेटलतीफी के कारण नामिक सड़क के ठेकेदार का अनुबंध समाप्त करने की संस्तुति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Contractor's contract will be canceled
नामिक के लिए सड़क निर्माण में लगाई जेसीबी। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होकरा से नामिक के लिए बन रही 17.340 मीटर सड़क के काम में लेटलतीफी के कारण पीएमजीएसवाई डिवीजन के अधीक्षण अभियंता ने सड़क का निर्माण कर रही कंपनी का अनुबंध समाप्त करने के साथ ही अर्थदंड लगाने की संस्तुति मुख्य अभियंता को की है।
विज्ञापन

कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत 17.58 करोड़ रुपये लागत की इस सड़क का निर्माण कार्य एक जनवरी 2017 से शुरू होना था और 30 जुलाई 2018 को कार्य पूरा होना था, लेकिन भूमि विवाद के कारण सड़क का कार्य जनवरी 2018 से प्रारंभ हुआ। विभाग ने नवंबर 2019 तक कार्य समाप्ति की अवधि तय की थी। पीएमजीएसवाई वृत्त के अधीक्षण अभियंता मनीष कुमार ने सोमवार 23 दिसंबर को मुख्य अभियंता कुमाऊं क्षेत्र पीएमजीएसवाई लोनिवि अल्मोड़ा को सड़क निर्माण कर रही कंपनी मैसर्स वुडहिल इंफ्रास्ट्रक्चर का अनुबंध समाप्त करने और अर्थदंड लगाने की संस्तुति करते हुए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

एसई ने संस्तुति पत्र में कहा कि सड़क में मात्र 10 प्रतिशत भौतिक और 7 प्रतिशत वित्तीय कार्य हुआ है। छह किमी तक बगैर सुरक्षात्मक कार्य के सड़क कटान का कार्य हुआ है। फर्म को आगाह करने के बाद भी निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क का काम पूरा करने के लिए डीएम को दिया ज्ञापन
नामिक की ग्राम प्रधान तुलसी जैम्याल, ग्रामीण लाल सिंह, राम सिंह, आनंदी देवी, विशन सिंह, कुंवर सिंह, चंद्र सिंह, शेर सिंह, मोहन राम, पोखर सिंह, नैन राम, चंद्र राम, प्रेम राम आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नामिक सड़क का निर्माण तत्काल पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि नामिक जाने के लिए लोगों को 27 किमी पैदल चलना पड़ता है। स्वीकृत सड़क का कार्य अब तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन 17.340 किमी में से केवल 6 किमी सड़क का निर्माण हुआ है। ब्यूरो

ठेकेदार का अनुबंध समाप्त करने की संस्तुति मुख्य अभियंता को की गई है। मुख्य अभियंता से पत्रावली प्रमुख अभियंता के पास जाएगी। शासन स्तर से अनुबंध समाप्ति की कार्रवाई होगी। अनुबंध समाप्त होने के बाद नए सिरे से टेंडर लगाए जाएंगे।
- मनीष कुमार, अधीक्षण अभियंता पीएमजीएसवाई वृत्त (लोनिवि) पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed