{"_id":"5efdd56d8ebc3e432e60a2e0","slug":"contract-workers-say-step-behavior-is-not-tolerated-pithoragarh-news-hld3882245119","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मी बोले, सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मी बोले, सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। संवाद न्यूज एज?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिला सैनिक कल्याण के संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारियों ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को जिला सैनिक कल्याण के संविदा कर्मचारी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार पर अनदेखी के आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने कहा कि वह लंबे समय से चार सूत्रीय मांगों को उठा रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। निदेशालय स्तर से उनकी मांग पूरी करने के बजाए उन्हें टर्मिनेट करने की धमकी दी जा रही है। संविदा कर्मियों ने विभागीय संविदा में लेने, संविदा अधिकारियों को सातवें वेतन आयोग कमिशन का लाभ देने की मांग की।
कर्मचारियों ने कहा कि सातवें वेतन आयोग का लाभ संविदा अधिकारियों को दिया जा रहा है, लेकिन संविदा कर्मचारियों को नहीं। इस सौतेले व्यवहार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि विगत वर्षों में बोनस दिया जाता था, लेकिन 2018-19 के बाद उन्हें बोनस भी नहीं दिया गया है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर रमेश भंडारी, हीर चंद, दिवाकर सिंह बोरा, गोपाल सिंह बोरा, विक्रम सिंह महर, चंद्र प्रकाश, लक्ष्मी दत्त कल्याण सिंह खोलिया, रघुवर सिंह, रामी चंद, बलवीर, ओम पाल आदि थे।
विज्ञापन
विधायक ने संविदा कर्मचारियों की मांग पूरा करने की मांग की
पिथौरागढ़। विधायक चंद्रा पंत ने सैनिक कल्याण सचिव राधा रतूड़ी को पत्र भेजकर संविदा कर्मियों की मांग पूरी करने को कहा है। उन्होंने उपनल से संविदा कर्मियों को विभागीय संविदा में लेते हुए उनको सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग की है।
बोले संविदा कर्मचारी-
संविदा कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर शासन और निदेशालय स्तर को पत्र भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि निदेशालय से उन्हें टर्मिनेट करने की धमकी दी जा रही है, जिसे वो बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। - रमेश भंडारी, संविदा कर्मचारी।
जब संविदा अधिकारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जा रहा है तो कर्मचारियों को क्यों नहीं। इस अनदेखी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो आर-पार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे। - विक्रम सिंह महर, संविदा कर्मचारी।