फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Continuous snowfall and rain brought down the temperature

लगातार हिमपात और बारिश से तापमान में आई गिरावट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Continuous snowfall and rain brought down the temperature
शुक्रवार को मुनस्यारी के खलियाटॉप में हुआ ताजा हिमपात। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के निचले हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मुनस्यारी और धारचूला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात जारी है। मुनस्यारी के खलियाटॉप और बलाती में हिमपात से ठिठुरन बढ़ गई है। धारचूला के दारमा और व्यास घाटियों में भी लगातार हिमपात हो रहा है। इस कारण जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के कारण नाचनी-बांसबगड़ सड़क हुपली के पास बंद हो गई।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात के बाद पिथौरागढ़ जिले का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया। एक दिन पूर्व पिथौरागढ़ जिले का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया था। ठंड बढ़ने के बाद लोगों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिया है। मुनस्यारी, डीडीहाट सहित कई स्थानों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। जिला मुख्यालय में बारिश के बाद कई स्थानों पर नालियां कचरे से बंद हो गई हैं। इस कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। भारी बारिश के कारण नाचनी-बांसबगड़ सड़क हुपली के पास बंद होने से कई वाहन फंस गए। दिल्ली को जा रही रोडवेज बस भी दो घंटे से अधिक समय तक फंसी रही। पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता विवेक धर्मशक्तू ने ठेकेदार ध्यान सिंह को फोन कर सड़क खुलवाने को कहा, जिसके बाद आठ बजे सड़क खुल पाई। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में शाम तक बारिश जारी थी।
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
धारचूला : 7.5 मिमी
पिथौरागढ़ : 7 मिमी
मुनस्यारी : 7 मिमी
डीडीहाट : 6.5 मिमी
गंगोलीहाट : 4.3 मिमी
बेड़ीनाग : 3.7 मिमी
सतगढ़ में बारिश से मकान की छत गिरी
कनालीछीना। कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ गांव में बारिश के कारण कैलाश कापड़ी पुत्र स्व. ठगी दत्त कापड़ी के मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बारिश से इस मकान से सटे तीन अन्य मकान भवानी देवी, केशव दत्त कापड़ी और कैलाश कापड़ी के मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। कैलाश कापड़ी ने नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से खुशगवार हुआ मौसम
चंपावत। चंपावत में शुक्रवार सुबह बादल और धूप थे। दोपहर बाद हवा के साथ हुई हल्की बारिश से ठंड बढ़ गई। चंपावत में आधा मिली मीटर बारिश हुई। वहीं इससे पूर्व दो दिन तक करीब साढ़े सात मिमी बारिश से भी मौसम खुशगवार हो गया। साथ ही खेतों को नमी मिलने के साथ ही सूखते जल स्रोतों को कुछ राहत मिली है। इसके चलते इन दिनों पानी की किल्लत में कुछ कमी आई है।
मुनस्यारी के खलिया भुजानी में एक फीट बर्फ गिरी
मुनस्यारी। शुक्रवार को देर शाम तक मुनस्यारी में बर्फबारी जारी थी। खलियाटाप और भुजानी में एक फीट तक हिमपात हो गया था। कालामुनि में भी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed