{"_id":"6ae62719c4fb5e55e10f6d9b","slug":"construction-of-78-irrigation-tanks-for-the-advancement-of-horticulture-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-146329-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बागवानी के उत्थान के लिए 78 सिंचाई टैंकों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बागवानी के उत्थान के लिए 78 सिंचाई टैंकों का निर्माण
Sat, 31 Oct 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 78 सिंचाई टैंकों का निर्माण किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में यह लक्ष्य रखा गया है। उद्यान विभाग जिला योजना के तहत यह कार्य करा रहा है। देवीधुरा के उद्यान सचल दल केंद्र से किसानों को 50 फीसदी राज सहायता मिल रही है। एक टैंक की लागत 54,000 रुपये है। विभाग 27,000 रुपये की राज सहायता देगा। शेष 27,000 रुपये लाभार्थी को वहन करने होंगे।
ग्राम ढरौज के छत्तर सिंह और ग्राम गूम के भगी राम जैसे किसानों को योजना से लाभ मिला है। किसान इन टैंकों का उपयोग फल उद्यानों में सिंचाई के लिए कर रहे हैं। इससे वर्षा जल संग्रहण और जल संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा। यह पर्वतीय क्षेत्रों में सिंचाई की समस्या कम करने में सहायक होगा।
-- -
जनपद में सिंचाई टैंकों के निर्माण से सिंचित क्षेत्रफल में वृद्धि होगी और वर्षा पर किसानों की निर्भरता कम होगी। विभाग का प्रयास है कि किसानों को सिंचाई जैसी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर बागवानी उत्पादन बढ़ाया जाए और उनकी आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। -योगेश भट्ट, जिला उद्यान अधिकारी, चंपावत