फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Consignment of Indian *bidis* reaches Nepal; questions raised.

Pithoragarh News: नेपाल पहुंची भारतीय बीड़ी की खेप, उठ रहे हैं सवाल

Mon, 03 Aug 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 03 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Consignment of Indian *bidis* reaches Nepal; questions raised.
नेपाल में पकड़े गए भारतीय बीड़ी के बंडल।
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के दावों के बीच भारत और नेपाल के बीच तस्करी का खेल थम नहीं रहा है। आए दिन नेपाल में भारतीय बीड़ी सहित अन्य प्रतिबंधित सामान पकड़ा जा रहा है। फिर से नेपाल के बैतड़ी में अवैध तरीके से भारत से पहुंचाई कई बीड़ी की खेप पकड़ी गई है जिसे नेपाल प्रहरी ने अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता सूरज सिंह ने बताया कि झूलाघाट से सतबांज जाने वाली नगर बस को जांच के लिए गोठलापानी में रोका गया। चेकिंग के दौरान बस से 28 बंडल भारत निर्मित बीड़ी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बीड़ी किसकी है इसकी जानकारी नगर बस के कर्मचारियों ने बैतड़ी प्रहरी को दी है। प्रहरी प्रवक्ता सूरज सिंह ने बताया कि बीड़ी के बंडलों को महाकाली भंसार कार्यालय जूलाघाट को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर काली नदी में टायर ट्यूब के सहारे अवैध सामान की तस्करी हो रही है। भारतीय सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती और लगातार गश्त के बाद भी आए दिन आ रहे बीड़ी सहित अन्य सामान की तस्करी के मामले कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed