{"_id":"6644f11d24844d755103b81b","slug":"congressmen-raised-demand-for-installation-of-street-lights-in-the-municipal-area-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-113332-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कांग्रेसियों ने पालिका क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कांग्रेसियों ने पालिका क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने की उठाई मांग
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पालिका क्षेत्र में जंगली जानवरों के उत्पात को देखते हुए स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग की।
पूर्व पालिकाध्यक्ष हेम पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम से मिले। कहा कि निवर्तमान पालिका बोर्ड ने जंगली जानवरों के उत्पात को देखते हुए स्ट्रीट लाइट लगाने का फैसला लिया था। बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद खितोली, ल्यारूढ़ा तोक, भट्टीगांव का हाटाडाना और बना के नदुलीगाढ़ा तोक स्ट्रीट लाइट से वंचित रह गए हैं।
इन तोकों में स्ट्रीट लाइट लगवाने के साथ ही आवश्यक स्थानों पर बिजली पोल लगवाने की मांग की। उन्होंने कहा पालिका की अंतिम बोर्ड बैठक में 18 निर्माण कार्यों के टेंडर तथा 90 निर्माण कार्यों के कोटेशन आमंत्रित किए गए थे। इसमें निविदा प्रक्रिया तो पूर्ण हो गई थी परंतु कोटेशन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
उन्होंने जनहित को देखते हुए 18 निर्माण कार्यों को प्रारंभ करवाने और कोटेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल निगम की नव निर्मित योजना को जल संस्थान को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया विगत एक वर्ष से लंबित है।
उन्होंने पेयजल उपलब्ध कराने, पीएम आवास योजना की किस्तें जारी कराने के लिए पालिका के ईओ को निर्देशित करने का अनुरोध किया है। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमित पाठक, मदन राम आदि शामिल रहे।