फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress workers burnt the effigy of Union Education Minister in Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्रीय शिक्षामंत्री का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt the effigy of Union Education Minister in Pithoragarh
पिथौरागढ़ में केंद्र सरकार और केंद्रीय ​शिक्षामंत्री का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का पेपर लीक होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। उन्होंने शिक्षामंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए। उन्होंने यहां केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी का कहना है कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना गंभीर मामला है। इसके अलावा अन्य परीक्षाओं में भी धांधली हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षामंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है।
विज्ञापन

वहां पर महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी, गीता, अनिल महरा, दर्शन फुलेरिया, दीपक लुंठी, चंद्रशेखर, त्रिभुवन चुफाल, पवन पाटनी, भूपेश नगरकोटी, संजय कोहली आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed