फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress workers burnt effigy of Jal Nigam

पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका जल निगम का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt effigy of Jal Nigam
पिथौरागढ़ में युकां कार्यकर्ताओं ने जल निगम का पुतला फूंका। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल निगम का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 12 एमएलडी की आंवलाघाट पेयजल योजना से छह एमएलडी पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोडवेज स्टेशन पर सरकार और जल निगम के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर में पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। पूर्व विधायक मयूख महर ने नगर के लोगों को पानी मिले इसके लिए आंवलाघाट पेयजल योजना का कार्य शुरू कराया था, लेकिन अब 12 एमएलडी की पेयजल योजना से लोगों को मात्र छह एमएलडी पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोस्टामानू में 50 लाख लीटर का पेयजल टैंक बनाया गया है, जो भरा नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सब के लिए जल निगम जिम्मेदार है। नगर में पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने में जल संस्थान भी फेल है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश सचिव करन सिंह और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम बिष्ट ने कहा कि पिथौरागढ़ में विभाग व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो शीघ्र युकां कार्यकर्ता पेयजल निगम कार्यालय का घेराव करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन माहरा, अभिषेक कोहली, दिनेश बिष्ट, आनंद धामी, रोहित कोहली, कार्तिक खर्कवाल, शिवम पंत, पंकज बिष्ट, नवीन भंडारी, दीपक तिवारी, दीपक बोरा, कमलेश कसनियाल, शुभम जोशी, रजत विश्वकर्मा, पवन धौनी, विक्की सौन, महेंद्र नाथ, हिमांशु जोशी, सुरेंद्र बिष्ट, सागर कुमार, जितेंद्र भंडारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed