फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress workers agitated over increasing prices of LPG.

रसोई गैस के दाम बढ़ाने से नाराज कांग्रेसियों का प्रदर्शन, बोले- जनता पर पड़ रही दोहरी मार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Congress workers agitated over increasing prices of LPG.
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। रसोई गैस के दाम बढ़ाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र रसोई गैस के दामों में कमी नहीं करने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा लॉकडाउन में रोजगार छिनने से वैसे ही लोग परेशान हैं उनको परिवार चलाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा मौजूदा समय में सरकार को रसोई गैस के दामों में कमी कर लोगों को राहत पहुंचाने चाहिए थी, लेकिन सरकार इसके दाम बढ़ाकर लोगों को और परेशान करने का कार्य कर रही है। लॉकडाउन में रोजगार नहीं मिलने के कारण पहले ही मजदूर और गरीब परेशान हैं, ऐसे में रसोई गैस के दाम बढ़ाना सहीं नहीं है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता कांग्रेस मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि सरकार को इस संकट की घड़ी में लोगों को राहत पहुंचाने चाहिए थे, लेकिन सरकार इसके उलट काम कर लोगों को परेशान कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीघ्र रसोई गैस के दाम कम नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
---::: ये रहे शामिल :::: योगेश नगरकोटी, जावेद खान, रजत विश्वकर्मा, मनोज कुमार, कमलेश कसन्याल, कैलाश जोशी, मनोज पांडे, बॉब कन्याल, जगदीश धामी, विजय कुमार, त्रिलोक बिष्ट, हिमांशु ओझा, पवन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed