फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress ticket distribution Didihat discontent

कांग्रेस के टिकट वितरण से डीडीहाट में असंतोष

Sun, 22 Jan 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट Updated Sun, 22 Jan 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Congress ticket distribution Didihat discontent
डीडीहाट से टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी - फोटो : अमर उजाला

डीडीहाट सीट पर कांग्रेस के टिकट वितरण से असंतोष के सुर फूट पड़े हैं। टिकट के दावेदार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट खीमराज जोशी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। टिकट के एक अन्य दावेदार कनालीछीना के ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी ने भी टिकट वितरण पर नाराजगी जताई है। कई अन्य दावेदारों ने फोन स्विच ऑफ कर लिए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है। धनबल को तवज्जो दी है। धरातल पर काम करने वालों की उपेक्षा सहन नहीं की जाएगी। वह डीडीहाट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे। सोमवार को समर्थकों के साथ बैठक कर नामांकन की तिथि घोषित करेंगे। वहीं, कनालीछीना के ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी ने पार्टी नेतृत्व पर डीडीहाट सीट पर पैराशूट प्रत्याशी उतारने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हाल में सक्रिय व्यक्ति को टिकट देकर पार्टी ने गलत किया है। वह सोमवार को समर्थकों के साथ बैठक कर अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में फैसला लेंगे।
विज्ञापन


पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी टिकट की दावेदार रेवती जोशी ने कई बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठाया। बाद में फोन स्विच ऑफ कर दिया। टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पिथौरागढ़ के पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती के फोन स्विच ऑफ आए। वहीं राज्य विधि आयोग के उपाध्यक्ष टिकट के दावेदार रमेश कापड़ी ने पार्टी हाईकमान के फैसले को स्वीकार करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed