Pithoragarh: ऐंचोली में हाईवे की दुर्दशा पर बिफरी कांग्रेस, कहा- सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे हो गए फेल
यूथ कांग्रेस ने नगर के प्रवेश द्वार ऐंचोली में पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे की दुर्दशा को लेकर सरकार और एनएच प्रशासन का पुतला फूंका।
विस्तार
यूथ कांग्रेस ने नगर के प्रवेश द्वार ऐंचोली में पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे की दुर्दशा को लेकर सरकार और एनएच प्रशासन का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे कर रही है जो फेल साबित हुए हैं।
शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऐंचोली में हाईवे पर प्रदर्शन। कहा कि ऐंचोली के पास लंबे समय से सड़क बदहाल है। हाईवे पर बने गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
वहीं डामर उखड़ने से सड़क से उठ रही धूल किनारे बनी दुकानों और घरों में घुस रही है। रोज नेता और अधिकारी इस सड़क से गुजरते हैं लेकिन किसी की नजर बदहाल सड़क पर नहीं पड़ रही है जबकि सरकार बेहतर कनेक्टिविटी की बात कर सीमांत जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कर रही है।
प्रदर्शनकारियों में करन सिंह, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष निखिल ऐरी, लोकेश पांडे, दिनेश पांडे ,महेंद्र वल्दिया, गोकुल बेलाल, आनंद धामी, कार्तिक खर्कवाल, जतिन वल्दिया, जगदीश जोशी, अजय वल्दिया, आनंद कुमार आदि रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.