{"_id":"5ac7a8584f1c1bc0618b5d8f","slug":"congress-members-boycotted-bdc-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी सदस्यों ने बीडीसी बैठक का बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी सदस्यों ने बीडीसी बैठक का बहिष्कार किया
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में बीडीसी बैठक में मौजूद ब्लाक प्रमुख और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख की पहली बीडीसी बैठक का कांग्रेस सदस्यों ने बहिष्कार किया। उन्होंने बैठक के औचित्य पर सवाल उठाए और बैठक से दूरी बनाए रखी। दूसरी ओर कई अधिकारी भी बीडीसी बैठक से नदारद रहे। इस पर सदन ने अधिकारियों का जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को धारचूला के नवनिर्वाचित क्षेत्र प्रमुख राधा बिष्ट के अध्यक्षता में पहली बीडीसी बैठक हुई। इसमें पूर्व प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर समेत 13 कांग्रेसी सदस्यों ने भाग नहीं लिया। उन्होंने पहले ही बैठक के बहिष्कार की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि हर तीन माह में बीडीसी बैठक होती है। पिछले माह ही सदन की बैठक हो चुकी है। ऐसे में एक माह के भीतर दोबारा सदन बुलाना जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समय और धन की बर्बादी है।
विज्ञापन
इधर, क्षेत्र प्रमुख ने कांग्रेसी सदस्यों की गैर मौजूदगी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस सदस्यों पर क्षेत्र की समस्याओं की सुनवाई न करने और विकास कार्यों को बाधित करने की कोशिश का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने बैठक से गैर हाजिर रहने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस भी भेजा है।
विज्ञापन
बैठक में यह समस्याएं उठीं
बीडीसी बैठक में शिक्षा, पेयजल की समस्याएं उठीं। नागलिंग के प्रधान मनोज नगन्याल ने विद्यालयों में शिक्षकों के देरी से आने का मामला उठाया। जयकोट के प्रधान चंद्र सिंह ने स्वजल के माध्यम से बनाई जा रही योजना में बंदरबांट का आरोप लगाया। इसके साथ ही पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण कार्य से पेयजल लाइनों को नुकसान का मामला उठाया। दर के प्रधान लाल सिंह ने पेयजल योजना हैंडओवर न करने, ढुंगातोली के प्रधान डंबर सिंह ने ढुंगातोली में पेयजल समस्या, जिप्ती के प्रधान देवी दत्त उपाध्याय और रमतोली, बलुवाकोट के प्रधानों ने भी पेयजल समस्या बताई और निराकरण की मांग की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रूकुम सिंह, डीडीओ गोपाल गिरी, एसडीएम आरके पांडे, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, एलएम जोशी आदि थे।
निर्माण कार्यों की जांच की मांग
बैठक में कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने निर्माण कार्यों को कठघरे में खड़ा किया और सभी कार्यों की जांच की मांग की। इस दौरान इन सदस्यों ने अधिकारियों की मनमानी और कमीशनखोरी का आरोप लगाकर सदन का माहौल भी गर्मा दिया। इसे लेकर सदस्य और अधिकारी आमने-सामने आ गए। ब्लॉक प्रमुुख के हस्तक्षेप के बाद सदस्य शांत हुए। इस संबंध में क्षेत्र प्रमुख ने कहा कि गड़बड़ी की शिकायतों पर निर्माण कार्यों की जांच कराई जाएगी।