फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress

कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

Sat, 12 Sep 2015 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 12 Sep 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन

 कांग्रेस के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। मोदी पर ऋषिकेश दौरे में राज्य की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विशेष राज्य का दर्जा देने, योजनाओं में कटौती समेत तमाम मुद्दों पर घेरा।

विज्ञापन

पिथौरागढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऋषिकेश दौरे में राज्य के विकास की कोई बात न कर उत्तराखंड की जनता का अपमान किया है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, भाजपा के लोग उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने, औद्योगिक पैकेज में कटौती के आरोप लगाते थे, आज केंद्र में भाजपा की सरकार है, राज्य के पांचों सांसद भाजपा के हैं, इनको विशेष राज्य के दर्जे, औद्योगिक पैकेज की याद नहीं आ रही है, उल्टा केंद्र से 90-10 के अनुपात में मिलने वाली धनराशि का अनुपात 50-50 कर दिया गया है।   पुतला फूंकने वालों में ऋषेंद्र महर, सुंदर सौन, निर्मल लोहिया, शंकर खड़ायत, मनोज ओझा, संजय बिष्ट, पंकज बिष्ट, संतोष गोस्वामी, प्रेम पुनेड़ा, हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश भट्ट, लक्ष्मण सिंह, मुकेश वाल्मीकि, प्रदीप थापा, आसिफ, विक्रम सिंह, नीतेश, रवि बिष्ट, भूप्पी वल्दिया, मनोज राणा, कुंवर बोरा, सरोज, सुधीर चौहान, प्रदीप महर, दीपेंद्र कुंवर, हरीश जोशी, प्रिया जोशी, प्रेम राम, मोहित शामिल थे।
विज्ञापन

टनकपुर। जिलाध्यक्ष डा. मोहन राम आर्य के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता चड्डा चौराहे पर एकत्र हुए और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष मो.याकूब अंसारी, राज्य सिंचाई सलाहकार समिति के सदस्य देवेंद्र गुरूंग, मुस्तपा, देवेंद्र सिंह, अनिल सिन्हा, दीवानी राम, फकीर राम, शंकर राम, किशोर कुमार, नवाब अंसारी, भीम सिंह, अनस कुरैशी, सुरेश राम, सरफराज, असफाक अंसारी, सलीम सलमानी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed