फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress furious over the closure of Bedinag Polytechnic College

बेड़ीनाग पॉलीटेक्निक कॉलेज बंद होने की सुगबुगाहट से भड़के कांग्रेसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Congress furious over the closure of Bedinag Polytechnic College
बेड़ीनाग पॉलीटेक्निक कॉलेज के बंद होने की सुगबुगाहट से नाराज कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम स - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग में स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के बंद होने की सुगबुगाहट से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज कार्यकर्ताओं ने कॉलेज बंद न करने की मांग को लेकर सीएम को पत्र भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक नारायण राम आर्य के नेतृत्व में एसडीएम बीएस फोनिया से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार पॉलीटेक्निक कॉलेज को बंद करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा यदि भाजपा सरकार ने कॉलेज को बंद किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करेंगे। पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार क्षेत्र में कोई भी नया विकास कार्य नहीं कर पा रही है। कांग्रेस के शासनकाल में स्वीकृत पॉलीटेक्निक कालेज जिसका भवन भी बन गया है भवन तक का भी हस्तांतरण नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बेरीनाग पॉलीटेक्निक कॉलेज में दो अतिरिक्त ट्रेड खोलने की धोषणा की थी। लेकिन सरकार बदलने के बाद भाजपा सरकार ने घोषणा को ठंडे बस्ते में डाल दिया। कांग्रेस सरकार कार्यकाल में खोले गये पॉलीटेक्निक और आईटीआई कॉलेजों को बंद करने की तैयारी में लगी है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीपक नवेलिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा भंडारी ,कांग्रेसी नेता मनोज सानी, हयात बाफिला, कैलाश राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed