फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress continues in Dharchula police station

धारचूला थाने में कांग्रेस का धरना जारी

Wed, 04 Oct 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Wed, 04 Oct 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Congress continues in Dharchula police station
धारचूला थाने के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट के वाहन को थाने लाने के बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं का थाने के बाहर धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं की मांग है कि पुलिस अधीक्षक का तबादला किया जाए और थाना प्रभारी को बर्खास्त किया जाए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने नंदा बिष्ट के घर पर घुसकर अभद्रता की थी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि उनका धरना 12 अक्तूबर तक जारी रहेगा। उसी दिन ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर भी चर्चा होनी है।

विज्ञापन


विधायक हरीश धामी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत की मौजूदगी में कई कार्यकर्ता धरने पर बैठे। उनका आरोप है कि भाजपा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। पुलिस इतनी निरंकुश है कि वह महिलाओं के घर घुसने में भी संकोच नहीं कर रही है। मांग की कि जब तक पुलिस के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, धरना जारी रखा जाएगा। फिलहाल कांग्रेस ने 12 अक्तूबर तक धरने का कार्यक्रम और उसमें बैठने वाले लोगों के नाम तय कर दिए हैं। 12 अक्तूबर को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत फिर से धारचूला पहुंचेंगे। उनके आने के बाद आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। धरने पर पिथौरागढ़ पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, कैलाश रावत, शंकर गर्ब्याल, नंदा बिष्ट, पार्वती कुंवर, प्रेमा कुटियाल, लक्ष्मी रायपा आदि बैठे।
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार रात पिथौरागढ़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने यहां पहुंचकर धरने पर बैठे लोगों से बात की, लेकिन कांग्रेसियों ने कार्रवाई होने तक धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया। धारचूला के पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल आचार्य का कहना है कि मामले को अनावश्यक तूल दिया जा रहा है। पुलिस ने वाहन के कागजातों की जांच की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खीझ मिटाने को हो रहा आंदोलन
भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश कापड़ी का कहना है कि कांग्रेस इस मुद्दे को ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव से जोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी कौन फैला रहा है, यह सभी को मालूम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी खीझ मिटाने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed